logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

देश में अब पार्टी चुराने की परंपरा शुरू, उद्धव ठाकरे बोल- मैं अपनी पार्टी का नाम कही नहीं जाने दूंगा


अमरावती- अमरावती पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर हमलावर है.सोमवार को अमरावती में आयोजित पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा की पहले राजनीति में नेताओं को चुराया जाता था लेकिन अब पार्टी ही चुराई जा रही है.उद्धव ठाकरे ने कहा की उनकी का नाम वो कही नहीं जाने देंगे। चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आयोग के पास किसी को नाम देने का अधिकार ही नहीं है आयोग का काम सिर्फ चुनाव चिन्ह देना और चुनाव आचार संहिता का पालन हो रहा है क्या नहीं यह देखना है.
 
ठाकरे के मुताबिक पहले सरकार चुनाव के बाद बनती थी लेकिन देश में मौजूदा परिस्थितियों में यह खोखे से बन रही है.अपने दौरे को लेकर उद्धव ने कहा की रविवार से उन्होंने राज्य भर का दौरा शुरू किया है इस दौरे का मकसद है मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़े रहे कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करना।
 
विपक्ष नहीं यह देशभक्तों का गठबंधन 
ठाकरे ने देश में मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे गठबंधन को लेकर कहा की इस गठबंधन को विपक्ष कहना गलत है.यह देशभक्तों,देश प्रेमियों और स्वतंत्रता मानने वाले लोगों का गठबंधन है.वह खुद देशभक्त है इसलिए इस गठबंधन में शामिल है.राज्य सरकार पर टिप्पणी करते हुए ठाकरे ने कहा की सरकार में कौन किसके कंधे पर बैठा है यह पता ही नहीं चल पा रहा है.