logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया स्वागत, कहा- महायुति मिलकर लड़ेगी निकाय चुनाव


अहिल्यानगर: महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाते हुए चार महीने के अंदर राज्य में चुनाव कराने का आदेश दिया है। मंगलवार को सुनवाई के दौरान अदालत ने पुराने आरक्षण के तहत चुनाव कराने का निर्देश दिया है। अदालत के आदेश पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रतिक्रिया सामने आई है। मुख्यमंत्री ने निर्णय का स्वागत किया है। यही नहीं मुख्यमंत्री ने राज्य चुनाव आयोग से जल्द से जल्द तैयारी शुरू करने की मांग भी की है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव महायुती द्वारा मिलकर लड़ने का दावा भी किया।

देश छह मई को राजमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती के रुप में मनाता है। इसी के तहत मंगलवार को राजमाता के जन्मस्थान पर राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक के बाद लिए निर्णय की जानकारी देने मुख्यमंत्री फडणवीस सहित दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान मुख्यमंत्री से स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सुप्रीम कोटे के निर्णय पर सवाल किया।

मुख्यमंत्री ने अदालत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि, अदालत ने पुराने आरक्षण के तहत चुनाव कराने का आदेश दिया है। जिसका हम स्वागत करते हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, वह राज्य चुनाव आयोग से जल्द से जल्द चुनाव की तैयारी शूरू करने की मांग करेंगे।"

निकाय चुनाव में महायुति के मिलकर चुनाव लडने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, "स्थानीय निकाय के चुनाव में महयुति मिलकर लड़ेंगी। कुछ स्थानीय स्तर पर एक अलग निर्णय लिया जा सकता है। लेकिन नीतिगत तौर पर महायुति स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा।"