logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: बैठक से नदारद रहे अधिकारी, विपक्षी दल के नेताओं ने जताई नाराजगी


अमरावती: अमरावती जिले में भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर सरकार की बैठक हुई. हालांकि, राज्य के विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने बैठक से सरकारी अधिकारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की. साथ ही बैठक में मौजूद जिला कलेक्टरों को विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और विधायक यशोमती ठाकुर के गुस्से का सामना करना पड़ा.

नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने आज अमरावती जिले का दौरा किया. इस दौरे के दौरान जिले में भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान के मुआवजे को लेकर सरकारी विश्राम गृह में बैठक हुई. लेकिन कलेक्टर और अन्य संबंधित अधिकारियों के बैठक से अनुपस्थित रहने के कारण बैठक नहीं हो सकी.

सरकारी बैठक से नदारद अधिकारी

इस मौके पर जब डिप्टी कलेक्टर अकेले रेस्ट हाउस पहुंचे तो उन्हें विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार और विधायक यशोमति ठाकुर की नाराजगी का सामना करना पड़ा. विधायक यशोमति ठाकुर ने भी अधिकारियों से नाराजगी जतायी.

साथ ही वडेट्टीवार ने उप जिला कलेक्टर को सख्त निर्देश देते हुए कहा, “आप उन्हें बैठक के सिलसिले में बुलाएं” और कांग्रेस भवन के लिए रवाना हो गए.