logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

विपक्ष को डर, कहीं पार्टी न छोड़ दें विधायक और सांसद: प्रतापराव जाधव


बुलढाणा: शिवसेना (उबाठा) नेता सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि शिवसेना शिंदे गुट के 10 से 12 विधायक महाविकास अघाड़ी के संपर्क में हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि हमें मिले समर्थन से विपक्ष डर के मारे ऐसी बातें कर रहा है ताकि उनके नेता पार्टी न छोड़ दें. 

जाधव ने कहा कि इस तरह की बातें इसलिए कही जा रही हैं ताकि निकट भविष्य में महाविकास अघाड़ी के विधायक और सांसद पार्टी न छोड़ दें. मंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद वे आज बुलढाणा जिले के शेगांव में पत्रकारों से बातचीत दौरान उन्होंने यह बात कही.

जाधव ने कहा, “एनडीए ने 293 सांसदों के साथ केंद्र में सरकार बनाई है. 10 से 12 निर्दलीय सांसदों ने भी अपना समर्थन दिया है. तो हमारे पास 305 सांसदों का बहुमत है.”

उन्होंने कहा, बहुमत होने से विरोधी डर गये हैं और यह सोचने लगे हैं कि, भविष्य में आपके विधायक और सांसद पार्टी छोड़ कर उनमें शामिल हो जायेंगे.” जाधव ने कहा कि उन्हें रोकने के लिए इस तरह की बातें कही जा रही हैं.