logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Bhandara

परिणय फूके ने पटोले और वडेट्टीवार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- ओबीसी और मराठा में कर रहे विवाद का निर्माण


भंडारा: भारतीय जनता पार्टी नेता और पूर्व मंत्री परिणय फूके ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर बड़ा आरोप लगाया है। फुके ने कहा, “दोनों नेता राजनीति के लिए ओबीसी और मराठा में विवाद पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं।” भंडारा में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, वडेट्टीवार की जाती प्रमाणपत्र जांच करने का समय आ गया है।"

जालना में मराठा नेता मनोज जारांगे के आंदोलन पर बैठने के बाद वडेट्टीवार उनसे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ओबीसी समाज का आरक्षण बढाकर उसमे मराठा को शामिल कर आरक्षण देने की बात कही थी। कांग्रेस नेता के इस बयान पर फुके ने पलटवार किया। भाजपा नेता ने कहा, "वडेट्टीवार को ओबीसी समुदाय की वकालत करने का अधिकार किसने दिया। वडेट्टीवार ने समय पर अपना रुख नहीं बदलने पर उनके खिलाफ जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी।

फुके ने कहा, “जब विजय वडेट्टीवार ढाई साल तक महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे, तब समाज को उनसे काफी उम्मीदें थीं. उन्होंने ओबीसी समुदाय के लिए कोई ठोस निर्णय नहीं लिया। कोई योजना नहीं लाई गई।” उन्होंने आगे कहा, “ इसकी जांच करनी होगी कि, क्या वडेट्टीवार वास्तव में महाराष्ट्र से हैं और ओबीसी हैं। क्योंकि, अगर वह असली ओबीसी होते तो कभी ऐसी बात नहीं करते।"