logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: राज्य में 288 सीटों पर चुनाव लड़ेगी परिवर्तन आघाड़ी, पत्रकार परिषद में दी जानकारी


अकोला: आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन अघाड़ी समान विचारधारा वाले दलों और संगठनों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह जानकारी शरद जोशी द्वारा स्थापित किसान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित बहाले ने मंगलवार को पत्रकार परिषद में दी।

इस दौरान बहाले ने कहा, “किसान संघ, स्वाभिमानी शेतकारी संघटना, स्वतंत्र भारत पार्टी, भारत राष्ट्र समिति आदि जैसे दल और संगठन आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन अघाड़ी के नाम से चुनाव लड़ेंगे।”

उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को छत्रपति संभाजीनगर में परिवर्तन गठबंधन की बैठक आयोजित की गई है और इस बैठक में विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर चर्चा की जाएगी।

इस अवसर पर किसान संघ के जिला अध्यक्ष अविनाश पाटिल नकट, स्वतंत्र भारत पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश जोगले, किसान संघ के सतीश देशमुख, विलास ताथोड, बालासाहेब पांडव, शंकरराव तवर, धनंजय मिश्रा, सतीश उंबरकर आदि उपस्थित थे। 

देखें वीडियो: