logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

दो करोड़ की गाडी से घूमने वालों ने 17 रुपये की साड़ी बांटी, बच्चू कडु का राणा दंपत्ति पर हमला


अमरावती: अमरावती लोकसभा सीट पर महायुति के घटक दल एक-दूसरे के सामने खड़े हुए हैं। भाजपा शिवसेना ने जहां नवनीत राणा को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं दूसरी तरफ बच्चू कडु की अगुवाई वाली प्रहार ने भी अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसी बीच कडु ने साड़ी बाँटने को लेकर राणा दंपत्ति पर हमला बोला है। कडु ने कहा कि, "दो करोड़ की गाडी में घूमने वाले साढ़े 17 रूपये की साडी देकर उनके वोट लेने का प्रयास कर रहे है। लेकिन ऐसा होगा नहीं।

विधायक बच्चू कडू ने ऐलान किया है कि वह बीजेपी प्रत्याशी सांसद नवनीत राणा के लिए प्रचार नहीं करेंगे। इस बीच, बच्चू कडू ने प्रहार के उम्मीदवार दिनेश बूब के प्रचार के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ली। जहां उन्होंने राणा दंपत्ति द्वारा मलघट में बंटवाई साड़ी को लेकर आलोचना की। कडु ने कहा, "साढ़े 17 रुपए की साड़ी देकर मेलघाट का अपमान किया गया। ये 2 करोड़ कारों में घूमते थे और साढ़े 17 रुपये की साड़ियों से लोगों को गुलामी की ओर ले जाने की व्यवस्था कर रहे हैं। लेकिन ये साढ़े 17 रुपए की साड़ी मतदाताओं की राय नहीं बदल सकती।"