logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Pm Narendra Modi के लिए यवतमाल रहा लकी, 2014 और 2019 में भी यहीं से की थी चुनाव प्रचार की शुरुआत


यवतमाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) बुधवार को यवतमाल दौरे पर पहुंचने वाले हैं। शाम चार बजे वह नागपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे और हेलकॉप्टर की मदद से यवतमाल (Yavatmal) जायेंगे। अपने इस दौरे के दौरान पीएम स्वयं बचत समूहों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में दो लाख से ज्यादा महिलाएं शामिल होंगी। यवतमाल प्रधानमंत्री मोदी के लिए बेहद लकी रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में भी पीएम मोदी ने यवतमाल से ही प्रचार की शुरुआत की थी। जहाँ दोनों बार पीएम बंम्पर बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुए थे। 

2014 में किसानो के साथ की थी चाय पर चर्चा 

2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी को अपना प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नियुक्त किया था। चुनावों की घोषणा होने के बाद मोदी 20 मार्च 2014 क यवतमाल दौरे पर आए थे। अर्नी तहसील के दाभड़ी के पास पीएम मोदी की सभा हुई थी। इस दौरान पीएम ने कपास उत्पादक सहित नया किसानों से मुलकात के साथ चाय पर चर्चा की थी। 


2019 के चुनाव के पहले फिर आए यवतमाल 
14 के बाद 2019 में भी प्रधानमंत्री मोदी यवतमाल दौरे पर पहुंचे थे। 16 फ़रवरी 2019 के अपने दौरे के दौरान भी पीएम ने महिला बचत समूहों की सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। पांढरकवड़ा में आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम के इस दौरे के पश्च्यात चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। विदर्भ की आठ सीटों सहित महाराष्ट्र की 42 सीटों पर एनडीए ने कब्ज़ा किया। वहीं मोदी दोबारा पीएम बने। 

2024 के पहले फिर आ रहे मोदी 
प्रधानमंत्री मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर मोदी यवतमाल दौरे पर आ रहे हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करेंगे। दो चुनावों में पीएम के दौरे और उसके बाद आये परिणाम को देखते हुए यह चर्चा शुरू हो गई है कि, पीएम के लिए यवतमाल बेहद लकी है। यही कारण है कि, तीसरी बार भी वह महाराष्ट्र में अपने चुनावी प्रचार की शुरुआत यवतमाल से कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: