logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा


पुणे: पुणे (Pune) में आयोजित राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इसे राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम’ बताते हुए कांग्रेस पर छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का आरोप लगाया। नवी मुंबई में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम सिर्फ एक इवेंट है और उन्हें छात्रों से कोई लेना-देना नहीं है। वहीं, पुणे के COEP कॉलेज में हुए हंगामे को भी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की सोची-समझी रणनीति बताया और पूरे मामले की जांच की बात कही।

चर्चा में रहने के लिए हंगामा 
फडणवीस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के कार्यक्रम को माहौल देने और उसकी चर्चा बढ़ाने के लिए कांग्रेस की ओर से जानबूझकर हंगामा खड़ा किया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी फिल्म की रिलीज से पहले चर्चा में लाने के लिए विवाद खड़ा किया जाता है, उसी तरह राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर भी विवाद पैदा करने की कोशिश की गई।

फडणवीस ने स्पष्ट किया कि मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए पैसे देकर भीड़ जुटाने का आरोप लगाया है। फडणवीस ने कहा कि ये आरोप सबूतों के आधार पर लगाए गए हैं और उनकी निश्चित रूप से जांच-पड़ताल की जाएगी।में