logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आपस में भिड़े प्रहार पार्टी और भाजपा के कार्यकर्ता, जमकर हुई गाली-गलौज और खींचातानी, पुलिस को करना पड़ा बीच बचाव


अमरावती: अमरावती के चांदूर बाजार में विधायक बच्चू कडू की प्रहार पार्टी के और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। कार्यक्रम में नहीं बुलाने को लेकर दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर विवाद और खींचातानी हुई। पुलिस ने बीच बचाव कर कार्यक्रम में बाधा डालने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

महाराष्ट्र के अमरावती के चांदूर बाजार तहसील में केंद्र की ओर से दिए जाने वाले कामगार किट का वितरण प्रोग्राम रखा गया था। हजारों कामगार रात से ही कार्यक्रम स्थल पर आए गए। कार्यक्रम स्थल पर बच्चू कडू की पार्टी के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जहां विधायक के बैनर्स भी लगे थे। लेकिन इस कार्यक्रम में भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं बुलाया गया था।  

भाजपा के केंद्र सरकार में होने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में बुलाने बुलाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी शुरू हो गई। इसके बाद भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने बच्चू कडू के पोस्ट बैनर्स उखाड़ दिए। इसके बाद प्रहार संगठन के कार्यकर्ता भी भड़क उठे। दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आए और एक दूसरे से भीड़ गए। इस दौरान जमकर खींचातानी गालीगलोज हुई। 

कुछ देर बाद पुलिस ने बीच बचाव किया और झगड़ा शांत हुआ। पुलिस ने कार्यक्रम में बाधा डालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिसके बाद जाकर यह हंगामा थमा।