logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

बीजेपी के सर्वे में प्रतापराव जाधव की सीट डेंजर जोन में, संसद भवन की संजय गायकवाड़ की तस्वीरें वायरल


बुलढाणा: बुलढाणा में शिवसेना शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने बड़ा बम फोड़ा है. इसलिए हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है. बुलढाणा विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय गायकवाड़ के कार्यकर्ताओं ने संसद भवन के साथ उनकी तस्वीरें बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी हैं, वहीं गायकवाड़ ने खुद लोकसभा में दिलचस्पी होने का दावा कर सनसनी फैला दी है. इसलिए चर्चा शुरू हो गई है कि एकनाथ शिंदे आगामी लोकसभा चुनाव में बुलढाणा जिले में शिंदे गुट के सांसद प्रतापराव जाधव को हराने वाले हैं. 

बुलढाणा से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी के बीच रस्साकशी शुरू हो गई है. इससे बुलढाणा जिले की राजनीति में हलचल मच गई है. बुलढाणा लोकसभा सीट को लेकर बीजेपी की ओर से कराए गए सर्वे में सांसद प्रतापराव जाधव को चौथे नंबर पर धकेले जाने पर विधायक संजय गायकवाड़ ने कहा है कि वह लोकसभा में जाने को तैयार हैं, ताकि शिवसेना की सीट न जाए. एकनाथ शिंदे की शिवसेना के पास फिलहाल 13 लोकसभा सांसद हैं.

बीजेपी ने इन 13 लोकसभा सीटों पर सर्वे कराया है. इसमें बुलढाणा का स्थान चौथे नंबर पर दर्शाया गया है. चूंकि शिवसेना का उम्मीदवार निर्वाचित नहीं हो रहा है, इसलिए बीजेपी की मांग है कि यह सीट शिंदे गुट से बीजेपी को दी जाए. इसलिए विधायक गायकवाड़ ने इस सीट पर अपना दावा ठोक दिया.