logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा रद्द नहीं स्थगित हुआ है, अमरावती में बोले उपमुख्यमंत्री अजित पवार


अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का पुणे दौरा रद्द हो गया है। ख़राब मौसम और बारिश के कारण पीएम का यह दौरा रद्द हुआ है। पीएम के दौरे पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पवार ने कहा कि, पीएम का दौरा रद्द नहीं स्थगित हुआ है। हालत सामन्य होने पर पीएम पुणे आएंगे।

पवार ने कहा, "मेरे यहां आने से पहले हमें प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी फोन आया। अनुमान है कि पुणे में दोपहर 3 बजे से बारिश बढ़ेगी। यदि भारी बारिश होती है, तो पानी भर जाता है और घूमना मुश्किल हो जाता है। पुणेवासियों को असुविधा होगी।"

उन्होंने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बात की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि जिस इलाके में उनका दौरा होगा, वहां के नागरिकों को कोई परेशानी न हो. इसके चलते प्रधानमंत्री का दौरा रद्द नहीं किया गया है, बल्कि स्थगित कर दिया गया है. हालात सामान्य होने के बाद प्रधानमंत्री पुणे आएंगे।"