logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

औरंगजेब समर्थक नारे: मीडिया पर भड़के असदुदीन ओवैसी, चेतवानी देते हुए कहा- भेजूंगा नोटिस


अमरावती: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की सभा में क्रूर मुग़ल शसल औरंगजेब के समर्थन में नारे लगाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर लगातार ओवैसी पर सवाल उठाए जारहे हैं और उनसे सवाल किया जा रहा है। हालांकि, इसको लेकर ओवैसी ने मीडिया पर झूठ दिखाने का आरोप लगाया है। साथ ही चेतावनी देते हुए मीडिया कंपनी को नोटिस भेजने की बात भी कह दी।

शनिवार को ओवैसी की अकोला के मलकपुर में सभा हुई थी। इस दौरान अज्ञातों ने औरंगजेब के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। नारा लगाने का वीडियो इस समय जोरदार तरीके से सोशल मीडिया पर वायरल होरहा है। वहीं अब इसको लेकर ओवैसी से सवाल किया जा रहा है। अकोला के बाद ओवैसी रविवार को अमरावती के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने उससे सवाल किया। जिसपर वह भड़क गए। उन्होंने मीडिया चैनलों पर झूठी खबर फ़ैलाने का आरोप लगाए हुए उन्हें नोटिस भेजने की चेतवानी तक दे डाली। 

क्या बोले ओवैसी?

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि, "झूठ चलाते हैं आप लोग। केस बुक करूँगा आप लोगों पर। जवाब दे सकते हो उसका। कम से कम झूठ तो मत चलाओ। कितनी झूठ चलाओगे, कितनी नफरत करोगे मुसलमानों से।" उन्होंने पत्रकारों से सवाल करते हुए पूछा,"आप लोग थे वहां पर? पुलिस नहीं थी वहां पर? झूठ पर झूठ चलाया गया। शर्म आनी चाहिए आप लोगों को। केस बुक करूंगा नोटिस भेजुंगा मैं इसको लेकर आप लोगों को।"