logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राहुल गांधी ने जो बाइडन से की नरेंद्र मोदी की तुलना, कहा - प्रधानमंत्री का हो रहा मेमोरी लॉस


अमरावती: महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवारों की प्रचार को सभा को संबोधित करने अमरावती पहुंचे कांग्रेस नेता और संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की ‘याददाश्त’ से कर दी। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे अमेरिका का पूर्व राष्ट्रपति था, कभी कुछ तो कभी कुछ बोलता था, उसे सब याद दिलाना पड़ता था, वैसे हमारे प्रधानमंत्री का भी मेमोरी लॉस हो रहा है।     

राहुल गांधी ने कहा, “मेरी बहन मुझे बता रही थी कि उसने मोदी जी का भाषण सुना। और उसने मुझे बताया जो बात हम कहते हैं, मोदी जी भी आजकल वही बात कह रहे हैं। मुझे नहीं पता, शायद उनका मेमोरी लॉस हो गया है।” 

राहुल गांधी ने उनकी तुलना पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से करते हुए कहा, “अमेरिका के भूतपूर्व राष्ट्रपति भूल जाते थे, उन्हें पीछे से याद दिलाना पड़ता था। यूक्रेन के राष्ट्रपति आए और अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन आए हैं। उनकी याददाश्त चली जाती थी, वैसे ही हमारे प्रधानमंत्री का भी मेमोरी लॉस हो रहा है।” 

साथ ही, राहुल गांधी ने महायुति सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र की सरकार करोड़ों रुपये देकर चुराई गई है। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के लोगों की सरकार को करोड़ों रुपए देकर चुराया गया। आज महाराष्ट्र का हर व्यक्ति जानता है कि उस सरकार को क्यों चुराया गया।” 

उन्होंने आगे कहा, “धारावी के कारण ऐसा किया गया क्योंकि भाजपा के लोग, नरेंद्र मोदी, अमित शाह धारावी की जमीन, महाराष्ट्र के गरीबों की जमीन, 1 लाख करोड़ रुपये की जमीन अपने मित्र गौतम अडानी को देना चाहते थे, इसीलिए महाराष्ट्र की सरकार आपके हाथ से छीनी गई है।”