logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर किया बड़ा दावा, कहा - पीएम ने कभी नहीं पढ़ा संविधान


गोंदिया: गोंदिया में जनसभा में शामिल हुए संसद में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गाँधी ने दवा करते हुए कहा कि वह गारंटी देते हैं कि नरेंद्र मोदी ने संविधान को कभी पढ़ा ही नहीं। 

राहुल गाँधी ने कहा, “मैं गारंटी दे सकता हूं कि पीएम (मोदी) ने भारत का संविधान भी नहीं पढ़ा है। अगर उन्होंने इसे पढ़ा होता, तो वे इस किताब में लिखी बातों का सम्मान करते।”

उन्होंने कहा, “अगर भारत में लोकतंत्र है, तो वह इस किताब की वजह से है और यह किताब बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी, फुले जी की वजह से है। नरेंद्र मोदी और आरएसएस ने इस किताब पर 24 घंटे हमला किया। क्या इस किताब में लिखा है कि महाराष्ट्र की सरकार को गिराने के लिए कोई भी विधायक खरीद सकता है?”