logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राज ठाकरे पर टाडा लगाकर जेल में डालना चाहिए: प्रकाश आंबेडकर


अमरावती: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने आरोप लगाया था कि सरकारी धन विदेशी नागरिकों पर खर्च किया जा रहा है. इस पर वंचित बहुजन अघाड़ी के अध्यक्ष प्रकाश आंबेडकर ने कहा है कि ऐसे लोगों पर टाडा लगाना चाहिए. उन्होंने कहा कि राज ठाकरे को जेल में डालकर छुटकारा पा लेना चाहिए.

प्रकाश आंबेडकर ने कहा, “महाराष्ट्र का एक आदमी यूपी में है, ओडिशा में है, पश्चिम बंगाल में है, मध्य प्रदेश में है, गुजरात भी है, उसका क्या करना है? ये समाज को बांटने वाले बयान हैं, जब समाज बंटता है तो देश बंटता है. उनपर UAPA और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए. सरकार को साहस दिखाना चाहिए.”

आंबेडकर ने कहा, “ओबीसी मराठों को और मराठा ओबीसी को वोट नहीं देंगे. हमें एहसास हो गया है कि हमारा आरक्षण जा रहा है.” उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा से विदर्भ आया तब पहली बैठक ओबीसी से हुई. विदर्भ के कुनबी ओबीसी हैं. लेकिन जब समय आएगा तो वह किसके साथ होगी? प्रकाश अंबेडकर ने ऐसा सवाल उठाया है.

साथ ही बच्चू कडू के तीसरे मोर्चे की तैयारी पर आंबेडकर ने कहा कि जिसका कोई अस्तित्व नहीं मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. प्रकाश अंबेडकर ने आगे कहा, कि हमने आरक्षण बचाव यात्रा शुरू की. यह सफल रही. 

उन्होंने कहा, “जारांगे पाटिल की मांग थी कि मराठों को ओबीसी से आरक्षण दो, जिसके चलते दो गुट बन गए. एक मराठा और दूसरा ओबीसी. लेकिन इस यात्रा से कुछ लोगों की मंशा पर पानी फिर गया है.”