logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती में जनसभा को संबोधित करेंगे राज ठाकरे, पप्पू पाटील के समर्थन में करेंगे प्रचार


अमरावती: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे 6 नवंबर को अमरावती जिले के ऐतिहासिक अंबानगरी स्थित स्थानीय साइंस स्कोर  मैदान में एक ऐतिहासिक जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा मनसे के अमरावती विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार पप्पू पाटील के समर्थन में आयोजित की गई है।

राज ठाकरे अपनी जनसभा में पप्पू पाटील के लिए राज गर्जना करेंगे, जिससे अमरावती विधानसभा क्षेत्र में एक नई राजनैतिक हलचल पैदा होने की संभावना जताई जा रही है। पप्पू पाटील का मानना है कि राज ठाकरे की आवाज से इस क्षेत्र में पूरी राजनीतिक स्थिति बदल जाएगी।

राज ठाकरे विदर्भ में अपने चुनावी दौरे की शुरुआत ऐतिहासिक अंबानगरी अमरावती से करेंगे और आज 6 नवंबर की दोपहर को अमरावती पहुंचेंगे।

इसके बाद वे अमरावती जिले के प्रमुख मनसे कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा कर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और कार्यक्रम स्थल से स्थिति का जायजा लेंगे।