logo_banner
Breaking
  • ⁕ Chandrapur: पुरातन धरोहर का बदला स्वरूप! महाशिवलिंग परिसर में अवैध निर्माण पर बवाल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Buldhana

महिला मंत्री के रूप में रक्षा खडसे को निमंत्रण, लेंगी शपथ


बुलढाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. साथ ही वह तीसरी बार शपथ लेने के पंडित जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे. इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल में भाजपा की रक्षा खडसे को महाराष्ट्र से महिला मंत्री के रूप में सम्मानित किया गया है. 

नरेंद्र मोदी शाम को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ रक्षा खडसे भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ लेंगी. इस प्रकार बुलढाणा जिले को कुल दो मंत्री पद मिले हैं. जानकारी है कि मोदी कैबिनेट में महाराष्ट्र से नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, अशोक चव्हाण, नारायण राणे, रामदास अठावले के नाम पर मुहर लग गई है.

इसके अलावा अजित पवार गुट की ओर से प्रफुल्ल पटेल का नाम तय किया गया है. शिवसेना से प्रतापराव जाधव और बीजेपी से रावेर लोकसभा सीट से सांसद रक्षा खडसे को प्रधानमंत्री कार्यालय से फोन आया.