logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राणा दंपति ने दिव्यांगों को दिवाली के अवसर पर भेंट की साड़ी, किराना किट


अमरावती: हिंदुओं के सबसे बड़े त्योहार दिवाली के अवसर पर विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत राणा ने 'अपुकीची दिवाली' पहल के तहत विकलांगों, अनाथों, निराश्रितों और वंचितों को अपने गंगा-सावित्री निवास पर आमंत्रित कर साड़ी, कपड़े, किराना किट और मिठाई वितरित की। 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने विधायक रवि राणा के मोबाइल फोन पर उपस्थित सभी दिव्यांग भाइयों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत रवि राणा की दिवाली पहल की भी सराहना की।

विधायक रवि राणा ने वहां मौजूद दिव्यांगों को आश्वासन दिया कि हम राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार के माध्यम से विकलांगों, निराश्रितों, अनाथों और वंचितों के सर्वांगीण विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे। राणा ने कहा कि हम समाज के हर सदस्य को परिवार का सदस्य मानते हैं। साथ ही हम सभी के साथ न्याय करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सांसद नवनीत राणा ने वादा किया कि हम केंद्र सरकार से बात कर यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी विकलांग और वंचित लोगों को केंद्र सरकार के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का लाभ मिले।