logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: राणा दंपत्ति ने की जरूरतमंद की मदद, बोरगांव के अथर्व को शिक्षा के लिए दिया लैपटॉप


अमरावती: होनहार और जरूरतमंद छात्रों की हमेशा मदद करने वाले विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत रवि राणा ने तक्षशिला तन्नारिकेतन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे बोरगांव निस्ताने निवासी अथर्व प्रशांत निस्ताने को आगे की पढ़ाई के लिए एक लैपटॉप दिया है। लैपटॉप मिलते ही अथर्व की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े और उसने राणा दंपत्ति को दिल से धन्यवाद दिया क्योंकि अब शैक्षणिक सफर आसान हो जाएगा।

अथर्व की आर्थिक तंगी और घर की स्थिति निराशाजनक है। उनकी शिक्षा को नुकसान न हो, इसके लिए राणा दंपत्ति तुरंत लैपटॉप लेकर उनके पास गए।

अथर्व ने भावुक होकर कहा, “मैं अपनी समस्या लेकर कई विधायकों और सांसदों से मिला। लेकिन किसी ने मेरी तरफ ध्यान नहीं दिया. लेकिन राणा दंपति ने मेरी मांग पर ध्यान दिया और मुझे एक लैपटॉप दिया।”

इस अवसर पर विधायक रवि राणा, सांसद नवनीत राणा, संजय हिंगासपुरे, सुमती ढोके, आशीष गावंडे, पराग चिमोटे, गिरीश कास्त, अविनाश काले, नितिन तायडे, राहुल काले, शुभम उंबरकर व अन्य उपस्थित थे।