logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा ने यशोमति ठाकुर पर लगाया सांसद के अपमान का आरोप, कहा- ताई के सर चढ़ कर बोल रहा अहंकार


अमरावती: जिलाधिकरी कार्यालय में सांसद कार्यालय को लेकर यशोमति ठाकुर और नवनिर्वाचित सांसद बलवंत वानखड़े ने कार्यकर्ताओं के साथ खूब हंगामा किया। यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया और प्रवेश किया। वहीं अब इसको लेकर विधायक रवि राणा ने यशोमति ठाकुर पर हमला बोला है। राणा ने कहा कि, "ताई के सिर पर अहंकार चढ़ कर बोल रहा है। जिसके कारण आज उन्होंने एक सांसद तक का अपमान कर दिया।"

वीडियो जारी करते हुए राणा ने कहा कि, "आज अमरावती जिलाधिकारी कार्यालय में नवनीत राणा को सांसद के तौर पर को कमरा मिला था, चुनाव में हारने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय को सौंप दिया था। जिसके बाद प्रशासन ने उन्हें सील कर दिया था।"

ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा, "आज जिस तरह से यशोमति ठाकुर ने आज जिस तरह से हंगामा और तमाशा किया, पोलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की। इन लोगों ने ताला तोड़कर जिस तरह का अहंकार दिखाया। यही नहीं उन्होंने जिले के सांसद बलवंत वानखड़े को जिस तरह से अरे ओरे बोलकर अपना किया। यह सही नहीं है।" 

उन्होंने आगे कहा, "ताई के सर पर अहंकार चढ़कर बोल रहा है। उन्होंने सांसद का जो अपनामान किया वह केबल वानखेड़े का नहीं बल्कि जिले की जनता का किया है। उन्हें लगता है क, जो वह करेगी वह कानून बाकी कुछ नहीं। वह लगातार अपने सांसदों का अपमान कर रही हैं। पहले नवनीत राणा का करती थी। वहीं अब वह नवनिर्वाचित सांसद का कर रही हैं। हम नवनीत राणा पर उनका समझ सकते हैं, लेकिन अब वह नवनिर्वाचित सांसद का कर रही हैं।"

दिल्ली के सरकारी बंगले पर बोलते हुए कहा कि, "राजधनी दिल्ली में बंगाल मिला है। उसका कब्ज़ा ठाकुर कब लेंगी यह हमें बता दें। नोटिस भेज दें। हम उसकी चाभी भी उन्हें सौंप देंगे। इस के साथ राणा ने ठाकुर से जनप्रतिनिधियों का अपमान नहीं करने की मांग भी की।