logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा भाजपा के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता, तुषार भारतीय बोले- प्रसिद्ध पाने कर रहे बयानबाजी


अमरावती: भारतीय जनता पार्टी नेता तुषार भारतीय ने बडनेरा विधायक रवि राणा पर तंज कसा है। उद्धव ठाकरे एनडीए में शामिल होने वाले बयान पर बोलते हुए भारतीय ने कहा कि, रवि राणा भाजपा के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता है। कल वह यह भी कह सकते हैं कि, अमेरिका का राष्ट्रपति भाजपा में शामिल होने वाला है। इसी के साथ भाजपा विधायक ने राणा से उनकी स्थिति स्पस्ट करने का आवाहन किया है। 

बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तुषार भारतीय ने कहा, "वह भाजपा के अंतराष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, वह कुछ भी कह सकते हैं। लेकिन रवि राणा अपने बारे में बात नहीं करते। उन्हें अपने बारे में खुलासा करना चाहिए. बीजेपी को लेकर क्या है रवि राणा की स्थिति? रवि राणा ने कई बार स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों का अपमान किया है। वह बीजेपी पर हमले को लेकर अपनी राय जाहिर करें।"

उन्होंने आगे कहा, "भाजपा के प्रवक्ता बताएंगे कि भाजपा में कौन आ रहा है यह बताने के लिए कि उपरोक्त बात किसने कही। सब जानते हैं कि राणा बीजेपी में नहीं आ रहे हैं। बीजेपी विचारों की पार्टी है। राणा अवसरवादी हैं।" भारतीय ने आगे कहा, "पहले मोदी को बच्चा कहते थे, आज मोदी का बच्चा कहकर घूम रहे हैं।"