logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

रवि राणा ने सीएम शिंदे को दी चेतावनी, कहा - पटेल को मिली उम्मीदवारी तो खिलाफ करेंगे काम


अमरावती: विधायक रवि राणा और विधायक बच्चू कडू के बीच एक बार फिर वाकयुद्ध शुरू हो गया है. वहीं, बच्चू कडू के विधायक के शिवसेना में शामिल होने के चलते रवि राणा ने अब सीएम एकनाथ शिंदे को भी चेतवानी दे डाली है. 

रवि राणा ने चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा कि प्रहार पार्टी के विधायक राजकुमार पटेल को शिवसेना शिंदे गुट में बच्चू कडू ने खुद भेजा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बच्चू कडू के बीच साठ गांठ है. राणा ने कहा कि ये सब बच्चू कडु का खेल है.

राणा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को चेतावनी देते हुआ कहा, “अगर शिंदे सेना मेलघाट में राजकुमार पटेल को उम्मीदवार बनाती है, तो हम उनके खिलाफ काम करेंगे।”

रवि राणा ने बच्चू कडू की आलोचना करते हुए कहा कि बच्चू कडू सुविधा के हिसाब से राजनीति करते हैं. बच्चू कडू की राजनीति ‘बाप बड़ा न भैया सबसे बड़ा रुपया’ वाली है। रवि राणा ने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले समय में बच्चू कडू के कामों का हिसाब किया जाएगा।