logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: चुनाव से पहले रवि राणा को लगा बड़ा झटका, 17 साल पुराने साथी ने छोड़ी पार्टी, थामा बच्चू कडू का हाथ


अमरावती: विधानसभा चुनाव से पहले विधायाक रवि राणा को बड़ा और तगड़ा झटका लगा है। लगातार 17 वर्षों से विधायक रवि राणा की युवा स्वाभिमान पार्टी के जिला अध्यक्ष, मुख्य प्रवक्ता एवं रवि राणा के कट्टर समर्थक जीतू दुधाने ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दुधाने युवा स्वाभिमान पार्टी छोड़कर बच्चू कडू की उपस्थिति में प्रहार पार्टी में शामिल हो गए हैं।

वहीं, रवि राणा का साथ छोड़ने की बात पर जीतू दुधाने ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि युवा स्वाभिमान पार्टी में सम्मान नहीं मिलने के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। 

दुधाने ने कहा कि अपना इस्तीफा सौंपने के बाद, मैंने पांच दिनों तक इंतजार किया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा स्वाभिमान पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि प्रहार में जीतू दुधाने का सम्मान बरकरार रहेगा। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी में कोई फूट नहीं डाली, किसी कार्यकर्ता को साथ नहीं लिया। वहीं, प्रहार पार्टी के अध्यक्ष बच्चू कडू ने कहा कि यह उनका (दुधाने) लिया हुआ फैसला है। उन्होंने कहा कि पार्टी तोड़ने की राजनीति हम नहीं करते।