logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: औकात में रहें रवि राणा, मैंने कोई पैसे नहीं लिए: यशोमति ठाकुर


अमरावती: ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कांग्रेस विधायक यशोमति ठाकुर और राणा दंपत्ति के बीच सियासी विवाद एक बार फिर से गरमाने लगा है. राणा दंपत्ति के आरोपों पर अब यशोमति ठाकुर ने जवाब दिया है.

यशोमती ठाकुर ने राणा दंपत्ति को चुनौती दी है कि वह साबित करें कि मैंने पिछले चुनाव में पैसे लिए थे, मैं राजनीति छोड़ दूंगी. उन्होंने राणा दंपत्ति को चेतावनी भी दी है कि अगर तुम मेरे पिता के खिलाफ बोलोगे तो तुम्हें नीचे उतार दिया जाएगा.

नवनीत राणा के इन आरोपों पर यशोमति ठाकुर ने जवाब दिया है. उन्होंने रवि राणा से कहा कि वे औकात में रहें. ठाकुर ने कहा कि मेरे पिताजी और हमने जमीन देने का काम किया है, लेने का नहीं. साबित करो कि मैंने चुनाव के दौरान पैसे लिए, नहीं तो तुम्हें दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि आज भी चुनाव हो तो मुझे खेत बेचना पड़ता है. इस तरह की बातें करना बिल्कुल फालतू है.

यह कहते हुए यशोमति ठाकुर ने राणा दम्पति को चेतावनी भी दी कि ज्यादा होशियार मत बनो औकात में रहो, तुम चोट्टे हो, तुम्हारी पत्नी चोट्टी है, ये फिजूल बातें बर्दाश्त नहीं करेंगे.

इससे पहले राणा दंपत्ति ने आरोप लगाया था कि चुनाव में रवि राणा से कड़क नोट लिए लेकिन प्रचार दूसरों का किया.

देखें वीडियो: