logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पिता के समर्थन में उतरे बेटे सलिल देशमुख, समर्थकों का नाम लेकर उपमुख्यमंत्री फडणवीस पर बोला हमला


नागपुर: मनसुख हिरेन मामले में जेल में बंद सचिन वझे ने अनिल देशमुख पर लगाए आरोप पर खुद का नार्को टेस्ट करने की मांग की है। वझे के आरोप को अनिल देशमुख ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की नई चाल बताई है। वहीं भाजपा नेताओं ने वाझे को लेकर देशमुख पर हमला बोलने शुरू कर दिया है। पिता पर लग रहे आरोप पर अब बेटा सलिल देशमुख समर्थन में खड़े हो गए हैं। कार्यकर्ताओं के बहाने सलिल ने फडणवीस पर हमला बोला है। इसी के साथ उन्होंने यह  भी कहा कि, वह किसी धमकी से डरते नहीं हैं। 

जिला पंचायत सदस्य ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि, "भाजपा सहित फडणवीस के कुछ समर्थको ने नार्को टेस्ट करने की मांग शुरू कर दी है। सरकार आप की है, सीबीआई, ईडी आप के पास है कर लो नार्को टेस्ट धमकी किसको दे रहे हो। क्या यह फंसने का प्लान बी तो नहीं ऐसा सवाल भी सलिल ने पूछा?

अपने वीडियो में सलिल ने आगे कहा, सभी को पता है सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट हो हो या जाँच समिति सभी के सचिन वझे ने अलग-अलग बयान दिए हैं। कोर्ट ने भी खुद माना है इसके बयान पर भरोसा नहीं किया जा सकता। लेकिन इसके बावजुद इस तरह की बातें कर किसे धमकाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी के साथ यह भी कहा कि, हम किसी धमकी से डरते नहीं है।"

यह भी पढ़ें: सचिन वाझे के आरोप के बाद राज्य की सियासत गरमाई, अनिल देशमुख बोले- वाझे ने जो कुछ भी कहा वो फडणवीस की चाल


क्या आरोप लगाया था वझे ने?

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए वाझे ने कहा, "वहां जो कुछ भी है वह सबूत है. वे अपने पीए के माध्यम से पैसे लेते थे. इस संबंध में सीबीआई के पास सबूत भी हैं. मैंने गृह मंत्री देवेन्द्र फड़णवीस को भी पत्र लिखा है।' यह सभी मामलों में उनके खिलाफ गया है।' साथ ही मैं इस मामले में नार्को टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हूं और मैंने एक पत्र लिखा है, उसमें जयंत पाटिल का भी नाम है।"

यह भी पढ़ें: "उद्धव ठाकरे औरंगजेब क्लब के सदस्य यह किया साबित", देवेंद्र फडणवीस ने सचिन वाझे के आरोप पर भी दिया जवाब