logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: संभाजी भिड़े के समर्थकों की मांग - यशोमति ठाकुर को करें गिरफ्तार


अमरावती: एक ओर जहां विदर्भ में जगह-जगह शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के संस्थापक संभाजी भिड़े के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदर्शन कर रही है. वहीं, दूसरी ओर अमरावती में उनके खिलाफ प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस विधायक के विरुद्ध अब भिड़े के समर्थकों ने प्रदर्शन आरंभ कर दिया है. अब, भिड़े के समर्थक ठाकुर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. 

संभाजी भिंडे के अमरावाती में महात्मा गांधी के पिता पर दिए गए विवादित बयान को लेकर कांग्रेस नेता और विधायक यशोमति ठाकुर ने भिड़े के खिलाफ प्रदर्शन किया था. यशोमति ठाकुर ने प्रदर्शन कर यह मांग की थी कि संभाजी भिड़े के खिलाफ अपराध दर्ज होना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए.  

अब भिड़े के समर्थकों ने कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भिड़े के समर्थकों ने कांग्रेस नेता यशोमति ठाकुर के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज हो इसे लेकर कोतवाली पुलिस स्टेशन के सामने आंदोलन किया.  

संभाजी भिड़े के समर्थकों की मांग है कि यशोमति ठाकुर अब भिड़े न कोई बयान दे और न भिड़े के खिलाफ नारेबाजी करें. समर्थकों का कहना है कि ठाकुर को भिड़े गुरुजी को बदनाम नहीं करना चाहिए. भिड़े के समर्थकों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे उसी हिसाब से जवाब देंगे, जैसा उनके साथ किया जाएगा.