logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Audio Viral: संजय गायकवाड़ ने छगन भुजबल को दी गालियां, ऑडियो क्लिप वायरल


बुलढाणा: शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यदि छगन भुजबल सरकार में रहकर मुख्यमंत्री का विरोध करते हुए मराठा समुदाय के खिलाफ रुख अपनाते हैं, तो उनकी कमर पर लात मारकर उन्हें सरकार से बाहर निकालो। उनके इस आक्रामक रुख से राज्य की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा हो गया है. विधायक संजय गायकवाड़ का मंत्री छगन भुजबल को कथित तौर पर अभद्र भाषा में गाली देने का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मराठा आरक्षण की अधिसूचना पर मंत्री छगन भुजबल ने विरोध जताया है. उनके इस रुख का विरोध करते हुए सत्ता में मौजूद शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने विवादित बयान दिया और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भुजबल की कमर में लात मारकर उन्हें सरकार से बाहर निकालने की बात कही. उनके इस बयान से एक बार फिर सत्ताधारियों के बीच विवाद सामने आ गया है और विवाद बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

इस विवादित बयान के बाद कल्याण के दुर्गेश बागुल ने बुलढाणा विधायक गायकवाड़ को फोन कर जवाब मांगा. गायकवाड़ द्वारा मंत्री छगन भुजबल समेत दुर्गेश बागुल को अभद्र भाषा में गाली देने का कथित ऑडियो क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. भले ही इस क्लिप के पीछे की सच्चाई अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन इस बातचीत से नया विवाद पैदा होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। 

देखें वीडियो: