logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शरद पवार और सुप्रिया सुले भी जल्द मोदी सरकार के साथ: बावनकुले


अमरावती: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले फिलहाल विदर्भ दौरे पर हैं. वह इस समय अमरावती में हैं. यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अजित पवार को लेकर शरद पवार द्वारा दिए गए बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

शरद पवार ने कहा था कि अजित पवार हमारे नेता हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि उनके बीजेपी के साथ जाने से पार्टी में फूट पड़ गई है. इस पर बावनकुले ने कहा, “कुछ दिनों में शरद पवार और सुप्रिया सुले भी मोदी सरकार को समर्थन देंगे.”

शरद पवार के बयान के बाद राजनीति में रुचि रखने वालों को आश्चर्य होने लगा है कि आखिर एनसीपी के दोनों गुटों के बीच क्या चल रहा है.

बावनकुले ने कहा, “मोदी के नेतृत्व में विश्वकर्मा योजना, ओबीसी घाटकंकरता योजना जैसी कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है. हम ऐसे फैसले लेने जा रहे हैं जो पिछले नौ साल में नहीं लिए गए. केंद्र सरकार की इस काम को देखकर शरद पवार जल्द ही अपना मत और मन दोनों  बदल देंगे. उसके बाद शरद पवार और सुप्रिया सुले अजित पवार की तरह मोदी के नेतृत्व में मदद करेंगे.”