logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

मंदिर निर्माण को लेकर शरद पवार का भाजपा पर हमला, कहा- राजनीति कर रहे या व्यापर वही जाने?


अमरावती: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्री राम का मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने वाला है। एक तरफ भाजपा लगातार देश को राम मय करने में लगी हुई है, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसको लेकर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। यही नहीं विपक्ष राम के नाम पर राजनिति करने का आरोप भी लगातार लगा रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, "राम के नाम राजनीति कर रही या व्यापर वही जाने?"

बुधवार को पवार दो दिन के अमरावती दौरे पर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए पवार ने कहा, "हमें खुशी है कि अयोध्या में राम मंदिर बना. हमें अयोध्या में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिला है. आमतौर पर कोई उस स्थान पर नहीं जाता जहां आमतौर पर पूजा-अर्चना होती है। हर किसी की अपनी निजी मान्यताएं होती हैं। हमारा इससे कोई विरोध नहीं है।" पवार ने कहा कि, "हमें नहीं पता कि उद्धव ठाकरे को निमंत्रण मिला है या नहीं।"