logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: शरद पवार अगले 15 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे: विधायक रवि राणा


अमरावती: अमरावती में विधायक रवि राणा ने दावा किया है कि शरद पवार अगले 15 दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे. रवि राणा के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है.

अमरावती में गणेश विसर्जन के बाद विधायक रवि राणा ने मीडिया से बातचीत की. इस मौके पर विधायक रवि राणा ने बड़ी राजनीतिक टिप्पणी की. राणा ने कहा, “मैं आठ दिन पहले लालबाग के राजा के दर्शन के लिए मुंबई गया था. तब लालबाग के राजा से मैंने मांगा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काम चल रहा है, उनके काम को देखकर अजित पवार सत्ता में शामिल हो गये. उन्होंने केंद्र में देश के विकास के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन किया है.” 

अजित पवार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर टिप्पणी करते हुए रवि राणा ने कहा, “मैंने भी चर्चा सुनी है कि अजित पवार मुख्यमंत्री बनेंगे. देवेंद्र फड़णवीस मुख्यमंत्री थे, उप मुख्यमंत्री बने. अजित पवार विपक्ष के नेता थे. वह अब उपमुख्यमंत्री हैं. एकनाथ शिंदे ठाकरे सरकार में शहरी विकास मंत्री थे, वे मुख्यमंत्री बने. राजनीति में कुछ भी संभव है.” 

विधायक रवि राणा ने कहा कि अगर अगले 15 दिनों में शरद पवार सरकार के साथ आते हैं तो यह भी संभव है.