logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

शिवसेना ने सार्वजनिक की गृह मंत्रालय की मांग; कहा- शिंदे के चेहरे से मिला चुनाव में फायदा, इसलिए मिले हमें विभाग


मुंबई: शिवसेना (Shivsena) ने सार्वजनिक तौर पर गृह मंत्रालय देने की मांग रख दी है। पार्टी नेता संजय सिरसाट (Sanjay Sirsaat) ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि, "विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के चहरे पर लगा गया। जिसका फायदा न महायुति को बल्कि भाजपा (BJP) को हुआ है। इसलिए गृह मंत्रालय हमें दिया जाना चाहिए।" सिरसाट ने यह भी कहा कि, आमतौर पर गृह मंत्रालय उपमुख्यमंत्री के पास रहता है। ज्ञात हो कि, पिछली सरकार में यह देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास था।

शिवसेना नेता ने कहा कि, "आमतौर पर उपमुख्यमंत्री ही गृह मंत्रालय का नेतृत्व करते हैं। यह सही नहीं होगा कि, मुख्यमंत्री के पास ही गृह मंत्रालय हो। महायुति जब चुनाव में उतरी तो उसका नेतृत्व एकनाथ शिंदे ने किया। जिसका फायदा न केवल शिवसेना बल्कि पूरी महायुति को हुआ।" सिरसाट ने मराठा आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि, "जब यह शुरू हुआ तो न भाजपा न ही एनसीपी सामने आई और इसे शांत करने का प्रयास किया। एकनाथ शिंदे ही थे, जिन्होंने यह काम अपने हाथ में लिया और इसे पूरा किया।" उन्होंने आगे कहा, "मराठा को आरक्षण शिंदे की अगुवाई वाली सरकार ने दी। यही नहीं चुनाव में सबसे ज्यादा सभा शिंदे ने ही की। इसलिए गृहमंत्री का पद मिलना ही चाहिए।" 

पांच दिसंबर को शपथ ग्रहण 

राज्य में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ी जानकारी सामने आई है। जिसके तहत पांच दिसंबर को नई सरकार अस्तित्व में आ जाएगी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता राहुल नार्वेकर ने बताया कि, पांच दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री सहित मंत्रिमंडल भी शपथ लेगी।" नार्वेकर ने आगे बताया कि, मुंबई के आजाद मैदान में इसका आयोजन किया जाएगा।