logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

Amravati: किसानों की मांगों को लेकर शिवसेना का एसडीओ कार्यालय के आगे प्रदर्शन


अमरावती: दरियापुर तहसील में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के तहसील प्रमुख सुनील डाइक ने जन आवाज मोर्चा का आयोजन किया और उपविभागीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। इस मार्च की शुरुआत कृषि उत्पादन बाजार समिति से की गई।

वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के लिए फसल बीमा करवाना, जंगली जानवरों का स्थायी बंदोबस्त, किसानों को कृषि पंपों पर दिन में कम से कम 12 घंटे बिजली उपलब्ध कराना, 2022-23 प्राकृतिक आपदा सब्सिडी बिना किसी शर्त के किसान के बैंक खाते में जमा की जाए, पांडन रोड को कृषि के लिए उपलब्ध कराया जाए, दरियापुर को सूखा घोषित किया जाए, रोजगार गारंटी योजना के तहत खेती की जाए, बेघर किसानों और खेतिहर मजदूरों को घरकुल योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाए, ऐसी मांगे सुनील डाइक ने उपविभागीय अधिकारी के सामने रखी।  

इसके साथ ही उन्होंने दरियापुर उपविभागीय अधिकारी मनोज लोणारकर को किसानों की विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानेश्वर धने पाटिल और शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे समूह के जिला अध्यक्ष सुनील खराटे मुख्य रूप से उपस्थित थे।

देखें वीडियो: