logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग


अमरावती: सोमवार को अमरावती में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत और विधायक नितिन देशमुख के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। 

अमरावती के इरविन चौक से बैलगाड़ी लेकर शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ़ बढ़ा। इस बीच, विरोध प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की आलोचना वाले प्लेकार्ड भी देखे गए। 

शिवसेना यूबीटी ने कहा कि राज्य सरकार ने सूखा घोषित करके किसानों का मज़ाक उड़ाया है, क्योंकि इसमें किसानों को किसी भी तरह की आर्थिक मदद नहीं मिलेगी। शिवसेना उबाठा ने मांग की कि किसानों को एक लाख रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवज़ा दिया जाए, कर्ज़ माफ़ किया जाए और सूखे की स्थिति में तुरंत आर्थिक मदद दी जाए।