logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
National

बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने से पहले लेना होगा माता पिता से मंजूरी, केंद्र सरकार जल्द जारी करेगी नियम


नई दिल्ली: सोशल मीडिया में अकाउंट बनाने को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत 18 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाने के लिए अपने माता पिता या अभिभावकों की मंजूरी लेनी पड़ेगी। इसको लेकर सरकार जल्द ही नियम घोषित करने वाली है। सरकार यह निर्णय बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें साइबर खतरों से बचाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

जनता से मांगे सुझाव:

शुक्रवार को सूचना प्राओद्यिक मंत्रालय ने डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन अधिनियम 2023 का मसौदा पेश किया है। जिसके तहत सरकार डाटा प्रोटेक्शन को लेकर नए कानून बना रही है। इसी के तहत सरकार ने सोशल मीडिया इस्तेमाल और उसमें अकाउंट बनाने के लिए नए नियम भी बनाए हैं। जिसका मसौदा पेश किया गया है। यहीं नहीं सरकार ने आम जनता से इन नियमों पर सुझाव भी मांगे हैं। 

नए नियम की संभावित विशेषताएं:

1. आयु सीमा: सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर अकाउंट बनाने के लिए बच्चों की न्यूनतम आयु सीमा तय की जा सकती है।

2. माता-पिता की सहमति: बच्चों को अकाउंट बनाने से पहले अभिभावकों का अनुमति प्रमाण देना अनिवार्य होगा।

3. सुरक्षा उपाय: प्लेटफ़ॉर्म को बच्चों के डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े उपाय अपनाने होंगे।

4. साइबर जागरूकता: स्कूल और अभिभावकों को बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कदम उठाने होंगे।

यह नियम लागू होने से बच्चों को साइबर बुलिंग, फिशिंग और अन्य ऑनलाइन खतरों से सुरक्षा मिलेगी। सरकार इस पर विशेषज्ञों और विभिन्न हितधारकों से परामर्श कर रही है।