logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

अमरावती लोकसभा सीट पर महायुति में फुट, नवनीत राणा के खिलाफ बच्चू कडु ने उम्मीदवार किया घोषित


अमरावती: अमरावती लोकसभा सीट (Amravati Parliamentary Consistency) पर महायुति में फुट पड़ गई है। भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार नवनीत राणा (Navneet Rana) के खिलाफ प्रहार प्रमुख बच्चू कडु (Bachhu Kadu) ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। कडु ने दिनेश बुब (Dinesh Bub) को चुनावी मैदान में उतारा है। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रहार विधायक राजकुमार पटेल (Rajkumar Patel) ने दी। 

ज्ञात हो कि, नवनीत राणा के भाजपा में शामिल होने और अमरावती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित होने के बाद बच्चू कडु ने लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित करने का ऐलान किया था। इसी के तहत कडु ने आज अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। कडु ने साफ़ कहा था कि, कुछ भी हो जाये वह राणा के समर्थन में प्रचार नहीं करेंगे। 

कार्यकर्ता लगातार कर रहे थे मांग
बूब के नाम का ऐलान करते हुए पटेल ने कहा कि, कार्यकर्ता लगातार अमरावती लोकसभा सीट से उम्मीदवार उतारने की मांग कर रहे थे। जिसको देखते हुए आज हमने अपने दिनेश बुब को आज हमने अपना उम्मीदवार घोषित किया है।" उन्होंने आगे कहा, "जिले में दो विधायक हैं। इसलिए हमने गठबंधन में हमने एक सीट मांगी थी, लेकिन हमें वह दी नहीं गई। अपने पार्टी को बचने और विस्तार देने के लिए हमने यह निर्णय लिया है।"

पटेल ने आगे कहा, "हम अभी भी महायुति से बाहर नहीं हैं। हमारी लड़ाई दोस्ताना होगी, लेकिन अगर स्थिति बनी तो हम महायुति भी छोड़ देंगे। दिनेश एक समावेशी नेता हैं। वह अमरावती से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने यह सीट छोड़ दी। इससे दिनेश बूब असहाय हो गये। हमारी लड़ाई विकास को लेकर है। हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।"

देखें वीडियो: