logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भाजपा ग्रामीण कार्यकारिणी पर प्रदेशाध्यक्ष की रोक; मुनगंटीवार गुट को बड़ा झटका


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार गुट को चंद्रपुर जिले में बड़ा झटका लगा है। चंद्रपुर भाजपा ग्रामीण जिला कार्यकारिणी पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने रोक लगा दी है। प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय कुटे के हस्ताक्षर से कार्यकारिणी स्थगित किए जाने का पत्र ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा को भेजा गया है।

४ जून को चंद्रपुर भाजपा ग्रामीण जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई थी। हालांकि, कार्यकारिणी घोषित होते ही पार्टी के अंदर नाराजगी सामने आने लगी थी। इस कार्यकारिणी में मुनगंटीवार समर्थकों को बड़ी संख्या में जगह दिए जाने का आरोप लगाते हुए पार्टी के कुछ नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के सामने आपत्ति दर्ज कराई थी। मुनगंटीवार विरोधी नेताओं ने एकजुट होकर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और महाराष्ट्र प्रभारी शिवप्रकाश से मुलाकात कर कार्यकारिणी को लेकर अपनी नाराजगी जताई थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने ग्रामीण कार्यकारिणी को स्थगित करने का निर्णय लिया।

चंद्रपुर भाजपा के इतिहास में पहली बार जिला ग्रामीण कार्यकारिणी पर इस तरह रोक लगाए जाने की चर्चा है। ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरीश शर्मा को मुनगंटीवार समर्थक माना जाता है। ऐसे में कार्यकारिणी स्थगित किए जाने के फैसले को मुनगंटीवार गुट के लिए राजनीतिक झटका माना जा रहा है।इस कार्यकारिणी को लेकर मुख्य आपत्ति यह थी कि पार्टी के अन्य प्रमुख नेताओं, विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्री हंसराज अहिर को विश्वास में नहीं लिया गया। अब प्रदेश भाजपा की ओर से नई कार्यकारिणी गठित किए जाने की संभावना है, जिसके चलते चंद्रपुर भाजपा का अंदरूनी राजनीतिक माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है।