logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले कांग्रेस को विदर्भ में झटका, सुलभा खोडके एनसीपी में होंगी शामिल


अमरावती: विधानसभा चुनाव की आहट को देखते ही नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में राज्य के अंदर कई नेता इधर से उधर गए हैं। इसी बीच उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने विदर्भ (Vidarbha) में कांग्रेस (Congress) को बड़ा झटका देने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अमरावती से विधायक सुलभा खोडके (Sulbha Khodke) जल्द ही कांग्रेस छोड़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में शामिल होने वाली है। पवार आज अपने एक दिवसीय दौरे पर अमरावती पहुंचे। पवार के दौरे को देखते हुए विधायक खोडके ने उनके स्वागत के कई पोस्टर बैनर लगाए, जिसके बाद चर्चाओं को और धार मिल गई।

एनसीपी में शामिल होने का पहला मौका नहीं 
सुलभा खोडके कांग्रेस की पुरानी और वरिष्ठ महिला नेताओं में गिनी जाती है। अमरावती जिले की कई सीटों से वह विधायक रही है। वर्तमान में वह अमरावती विधानसभा सीट से विधायक है। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब खोडके कांग्रेस से एनसीपी में शामिल हुई है। 2018 में वह एनसीपी में शमिल हो चुकी है। हलांकि, 2019 में वह वापस कांग्रेस में लौट गई और चुनाव लड़ विधायक बनी।