logo_banner
Breaking
  • ⁕ केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, मुख्यमंत्री फडणवीस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए सहभागी ⁕
  • ⁕ गढ़चिरोली में 11 बड़े माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, माओवादिओं पर 68 लाख रुपये के थे इनाम ⁕
  • ⁕ Buldhana: कई हिस्सों में बेमौसम बारिश, तेज हवाओं के साथ कई जगह गिरे ओले, आम, केला, अंगूर के बागों को नुकसान ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: अतिदुर्गम बंगाडी में केवल 24 घंटे में स्थापित किया गया नया पुलिस सहायता केंद्र ⁕
  • ⁕ सोलर ग्रुप ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज रॉकेट का किया पहला सफल परीक्षण, 45 किलोमीटर की मारक क्षमता वाले 24 रॉकेटों का परीक्षण ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

सुनेत्रा पवार पर फ़ैसला एनसीपी का अंदरूनी मामला, विलीनीकरण पर बोले- अजित पवार की अंतिम इच्छा हो पूरी


बारामती: सुनेत्रा पवार को लेकर लिए गए फ़ैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (शरद पवार गुट) के वरिष्ठ नेता और सांसद शरद पवार ने कहा है कि यह अजित पवार गुट का पूरी तरह से अंदरूनी फ़ैसला है। उन्होंने साफ़ कहा कि इस मुद्दे पर वे कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। शरद पवार ने कहा, “प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे एनसीपी अजित पवार गुट के प्रमुख नेता हैं। उन्हें क्या करना है, यह उनका फ़ैसला है। मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करूंगा।”

शपथ ग्रहण को लेकर नहीं थी कोई जल्दबाज़ी


सुनेत्रा पवार के संभावित शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पूछे गए सवाल पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जल्दबाज़ी नहीं थी और इस विषय में उनकी सुनेत्रा पवार से कोई बातचीत भी नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें यह भी जानकारी नहीं है कि शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है या नहीं, ऐसे में उसमें उनकी मौजूदगी या गैर-मौजूदगी का सवाल ही नहीं उठता।

मर्जर बातचीत की ज़िम्मेदारी अजित पवार की थी

शरद पवार ने बताया कि एनसीपी के दोनों गुटों के मर्जर को लेकर अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, “इस पूरी प्रक्रिया की ज़िम्मेदारी अजित पवार की थी, लेकिन अब इस बातचीत में एक गैप आ गया है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनकी इच्छा अब भी यही है कि अजित पवार की मर्जर की इच्छा पूरी हो।

चार महीने से चल रही थी बातचीत

शरद पवार के अनुसार, मर्जर को लेकर पिछले चार महीनों से बातचीत चल रही थी और 12 तारीख को इस पर औपचारिक ऐलान होना था। उन्होंने कहा कि वे उस बैठक में मौजूद नहीं थे, लेकिन जयंत पाटिल और अजित पवार के बीच इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। अब आगे की बातचीत कौन करेगा, यह तय किया जाएगा।

अजित का जाना परिवार के लिए बड़ा झटका

शरद पवार ने कहा कि अजित पवार के जाने से पवार परिवार सदमे में है। उन्होंने कहा, “हम राज्य के हित में जो भी ज़रूरी होगा, वो करेंगे। साथ ही पार्टी में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।”

आगे की रणनीति पर जयंत पाटिल करेंगे चर्चा

शरद पवार ने कहा कि फिलहाल यह कहना संभव नहीं है कि दोनों पार्टियां एक साथ आएंगी या नहीं। उन्होंने बताया कि अजित पवार और जयंत पाटिल के बीच इस विषय पर बातचीत हो रही थी और अब जयंत पाटिल तथा संबंधित समूह आगे की रणनीति तय करेगा।