logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

मुश्किल में फंसे किसानों को कर्जमाफी देने का यह सही समय, अनिल देशमुख ने मुख्यमंत्री फडणवीस के बयान की निंदा


नागपुर: पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता अनिल देशमुख ने राज्य में किसानों के सामने मौजूदा उर्वरक संकट, वित्तीय कठिनाइयों और प्राकृतिक आपदाओं को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की है। वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कर्जमाफी वाले बयान पर देशमुख ने कहा कि किसान बहुत संकट में हैं और कर्जमाफी के लिए यह सही समय है। सरकार को चुनाव का इंतजार किए बिना तत्काल निर्णय लेना चाहिए।"

बहुत संकट में किसान 

अनिल देशमुख ने कहा कि, "राज्य में बुवाई का काम चल रहा है और किसानों को रासायनिक खाद, डीएपी और मिश्रित खाद की आपूर्ति अपर्याप्त है। बताया गया है कि मांग की तुलना में केवल 30 प्रतिशत डीएपी खाद की आपूर्ति की जा रही है। नतीजतन, किसान बहुत संकट में हैं।" देशमुख ने आगे कहा कि, "उर्वरक की कीमतों में वृद्धि के कारण, वित्तीय संकट में फंसे किसानों के सामने एक और बड़ी चुनौती है। इसके चलते सरकार को तुरंत खाद की आपूर्ति सुचारू करनी चाहिए, कीमतों पर नियंत्रण करना चाहिए और किसानों की कर्जमाफी पर ठोस फैसला लेना चाहिए।"


फडणवीस का सटीक बयान क्या है?

कर्जमाफी के मुद्दे पर बोलते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सही समय पर कर्जमाफी की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा, "एक बार फिर भरोसा दिलाता हूँ कि सरकार सही समय पर किसान कर्जमाफी का अपना वादा पूरा करेगी। सरकार अपनी किसी भी बात से पीछे नहीं हटेगी। किसानों को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि किसान कर्जमाफी पर फैसला सही समय पर लिया जाएगा।"