logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके ने जताया विश्वास, कहा - आदिवासी भाइयों के उत्थान के लिए करेंगे हरसंभव प्रयास


अमरावती: देश में विविधता, सामाजिक समृद्धि और एकता बनाए रखने के लिए संस्कृति का संरक्षण किया जाना चाहिए। जनजातीय समुदाय की सांस्कृतिक विरासत, भाषा, कला और परंपराओं को संरक्षित करने पर जोर दिया जाएगा। आदिवासी विकास मंत्री डॉ. अशोक उइके ने अमरावती में कहा कि सरकार आदिवासियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक न्याय भवन में डॉ. उइके ने जिला जनप्रतिनिधि, आदिवासी विकास विभाग, आदिवासी विकास निगम, शबरी आदिवासी वित्त एवं विकास निगम की समीक्षा के दौरान यह बात कही।

उइके ने कहा, “सरकार आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा और संवर्धन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। आदिवासियों के मुद्दों को समझने के लिए जल्दी ही मेलघाट का दौरा किया जाएगा। इसके मुताबिक वहां के मुद्दों पर तुरंत कदम उठाए जाएंगे। नवसारी हॉस्टल के पास की जगह से कूड़ा हटाकर तुरंत सफाई की जाएगी। डीबीटी का भुगतान समय पर किया जायेगा।”

मंत्री ने कहा, “सभी पात्र विद्यार्थियों को छात्रावास में प्रवेश मिलेगा। स्थानीय लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आदिवासी भाइयों के हाथों को काम दिया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासियों को वनाधिकार भूमि भूखंडों से वंचित नहीं किया जाएगा। 

मंत्री उइके ने कहा कि शासकीय छात्रावासों, आश्रम शालाओं में सभी आवश्यक सुविधाएँ सृजित की जायेंगी। प्रत्येक आदिवासी महिला के साथ सम्मानपूर्ण व्यवहार किया जाएगा। आदिवासियों की समस्याओं के समाधान पर जोर दिया जायेगा।