logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: उद्धव ठाकरे ने फिर शिंदे गुट के सांसद को दी चुनौती, जमानत जब्त करने की कही बात


बुलढाणा: लोकसभा चुनाव अब कुछ ही दिन दूर है, जिसके चलते सत्तारूढ़ महा गठबंधन के साथ-साथ महा विकास अघाड़ी में भी हलचल तेज हो गई है। एक तरफ दावा किया जा रहा है कि महायुति 48 में से 45 सीटें जीतेगी। वहीं, महाविकास अघाड़ी अपने सामने विपक्ष को खड़ा कर महायुति को झटका देने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

इस बीच, शिवसेना बालासाहेब ठाकरे प्रमुख उद्धव ठाकरे बुधवार को बुलढाणा जिले के दौरे पर थे और उन्होंने जनसंवाद यात्रा के मौके पर सिंदखेड़ाराजा और मेहकर में बैठक की। यहां उद्धव ठाकरे ने प्रतापराव जाधव को बीजेपी के टिकट पर लोकसभा नहीं लड़ने की बात कहकर, उनकी जमानत जब्त करने की चुनौती दी। 

इसके बाद सांसद प्रतापराव जाधव ने उनके खिलाफ संजय राउत की जगह आदित्य ठाकरे को खड़े होने की चुनौती दी है। प्रतापराव जाधव ने कहा है कि इस बार जमानत जब्त करने का काम ठाकरे को करना पड़ेगा।