logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

सत्ता जाने से उद्धव ठाकरे बौखलायें, देवेंद्र फडणवीस का पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा प्रहार


अमरावती: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने कहा, "महाराष्ट्र में सत्ता खोने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भ्रमित हो गए हैं और उन्हें बार-बार झूठ बोलने की आदत हो गई है।" शनिवार को फडणवीस भाजपा उम्मीदवार नवनीत राणा के पचार के लिए दर्यापुर पहुंचे थे, जहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कहे।

उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि फड़णवीस ने कहा था कि आदित्य को मुख्यमंत्री पद के लिए तैयार करके फड़णवीस खुद दिल्ली जाएंगे, लेकिन उन्होंने मेरे ही लोगों के सामने मुझसे झूठ बोला।

इस दावे को खारिज करते हुए फड़णवीस ने कहा, ''मैंने कभी नहीं कहा कि मैं आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बनाऊंगा. इससे पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ढाई-ढाई साल के लिए शिवसेना और बीजेपी का मुख्यमंत्री बनेगा, अमित शाह के साथ चर्चा में यह तय हुआ था. अब उन्होंने जनता को एक और कहानी बताई है. यह पूरी तरह झूठ है।"

उन्होंने आगे कहा, "उद्धव ठाकरे अपने बेटे से बेहद प्यार करते हैं। सोनिया गांधी को राहुल गांधी की चिंता है, शरद पवार सुप्रिया सुले के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं, उद्धव ठाकरे केवल आदित्य ठाकरे के बारे में सोचते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा लोगों के हितों के बारे में सोचते हैं।"