logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

विधानभवन राडा मामला: यशोमति ठाकुर का फूटा गुस्सा, फडणवीस पर गुंडों को विधानसभा में बिठाने का लगाया आरोप


अमरावती: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने विधानसभा में हुई अराजकता पर कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “आज जो हुआ वह बहुत गंदा और सदन की गरिमा के लिए अपमानजनक था। हमने अपने राजनीतिक जीवन के इतने वर्षों में ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा।”

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाते हुए ठाकुर ने कहा, “फडणवीस गुंडा प्रवृत्ति वाले लोगों का समर्थन कर रहे हैं।” इस दौरान उन्होंने नितेश राणे के बयान की आलोचना करते हुए कहा, “वह साफ तौर पर कहते हैं कि 'हमारा बाप सागर बंगले पर है, इसलिए कोई कुछ नहीं कर सकता, जो सदन के लिए शर्मनाक है।”

गोपीचंद पडलकर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “भाजपा इन पागल लोगों को इस सदन में लेकर आई है।” ठाकुर ने भाजपा पर “हिंदुत्व के नाम पर गुंडा प्रवृत्तियों को हवा देने” का भी आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र प्रगतिशील विचारों वाला राज्य है। मुख्यमंत्री फडणवीस के लिए यह समझना और इस प्रवृत्ति को बदलना ज़रूरी है। इस घटना से संसद भवन में हलचल मच गई है और विपक्ष सत्ता पक्ष की कड़ी आलोचना कर रहा है।