logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: सेवाग्राम स्टेशन पर लगी आग, अधिकारीयों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


वर्धा: सेवाग्राम रेलवे स्टेशन पर रविवर सुबह बड़ा हादसा टल गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रिले रूम के बगल में स्थित बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र में अचानक आग लग गई। आग लगने की घटना सामने आये ही स्टेशन पर मौजूद अधिकारीयों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और जल्द ही उसपर काबू पा लिया। शार्ट सर्किट से यह आग लगी थी। हालांकि, अधिकारीयों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

सेवाग्राम स्टेशन मध्य रेलवे का प्रमुख स्टेशन है। अमृत योजना के तहत स्टेशन का विकास किया जा रहा है। रविवार सुबह अचानक स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर रिले रूम के बगल में स्थित बहुउद्देश्यीय सेवा केंद्र में आग लग गई। जैसे ही सिग्नल कर्मियों ने आग की लपटें देखीं तो उन्होंने सबसे पहले फायर ब्रिगेड को सूचना दी। एलएंडटी कंपनी की फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची। और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। 

तभी वर्धा नगर पालिका की अग्निशमन व्यवस्था पहुंची. सबसे पहले स्टॉल में लगी आग पर काबू पाया गया। इसके बाद सिस्टम साइड रिले रूम को आग से दूर रखने में सफल रहा। लेकिन शुरुआती आग में एक दुकान जलकर खाक हो गई. बताया जाता है कि इससे उक्त दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है. आग बुझाने में तत्काल सफलता मिलने से बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद नागपुर मंडल रेल प्रबंधक अपने वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं. आग कैसे लगी, व्यापारिक कदाचार, आगजनी की छूट, कर्मचारियों की लापरवाही, भोजन बनाने की सामग्री समेत अन्य पहलुओं पर जांच की जाएगी।