logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: शपथ पत्र अभियान तेज, अतुल वांदिले बोले- अजित पवार के जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क


वर्धा: अजित पवार ने बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर अपना दावा कर दिया है। अजित केदावे पर शरद पवार द्वारा भी जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी के मद्देनजर राज्य भर में पवार के समर्थन में प्रतिज्ञा पत्र अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत कार्यकर्ताओं से 100 रूपये के स्टाम्प पेपर पर शरद पवार के प्रति निष्ठा और पार्टी उनकी है इसका समर्थन किया जा रहा है। 

वर्धा जिले में भी जोरशोर से यह अभियान शुरू है। पार्टी के प्रदेश महासचिव अतुल वांदिले के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया है। हिंगनघाट विधानसभा क्षेत्र में एनसीपी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने प्रतिज्ञापत्र भरकर शरद पवार को अपना समर्थन दिया। पत्र भरने के लिए हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की लाइन लगी हुई थी। इस दौरान भरे प्रतिज्ञापत्र की नोटरी भी कराई गई। 

अजित पवार के जाने से नहीं पड़ेगा कोई फर्क 

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए वांदिले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “अजित पवार के बगावत से एनसीपी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। पार्टी के कार्यकर्ता शरद पवार के साथ खड़ी हुई है। वर्धा जिले के तमाम कार्यकर्ता शरद पवार के साथ खड़े हुए हैं।”