logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Wardha

Wardha: अमर काले ने भरा नामांकन, शरद पवार की मौजूदगी में एनसीपी-सपा का शक्ति प्रदर्शन


वर्धा: वर्धा लोकसभा सीट से राष्टवादी कांग्रेस पार्टी- शरदचंद्र पवार के प्रत्याशी अमर काले ने आगामी चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पार्टी सुप्रीमो शरद पवार भी मौजूद रहे। नामांकन के पहले एनसीपी-सपा ने रैली निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। जिसमे पवार काले के साथ रथ में बैठकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस सहित एनसीपी के कार्यकर्ता पहुंचे।

25 साल बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस वर्धा लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ रही है। शरद पवार ने आर्वी विधानसभा के पूर्व विधायक अमर काले को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार को काले ने चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। एनसीपी ने नामांकन रैली को शक्ति प्रदर्शन के तौर पर पेश किया। इसमें शामिल होने के लिए पार्टी सुप्रीमो शरद पवार खुद वर्धा पहुंचे। 

नामांकन के पहले एक सभा रखी गई,जहां शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद जिलाधिकारी तक रैली निकाली गई। इस रैली में पवार खुद उम्मीदवार काले के साथ बने रथ पर सवार हुए और जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंचे। 40 डिग्री से ज्यादा के तापमान में भी पवार रथ पर बैठे रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में एनसीपी और एमवीए के कार्यकर्ता मौजूद रहे।