logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

हम एक बार चुप रहे, अब चुप नहीं रहेंगे: अभिजीत अडसुल


अमरावती: पूर्व विधायक अभिजीत अडसुल ने नवनीत राणा को अमरावती से उम्मीदवारी दिए जाने का विरोध किया है। अडसुल ने कहा कि हम एक बार चुप रह गए लेकिन अब चुप नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा है कि दर्यापुर की सीट शिवसेना को मिलनी चाहिए।

अडसुल ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह के कहने पर अमरावती लोकसभा सीट बीजेपी के लिए छोड़ दी गई और हमें हार मिली। शिवसेना के हाथ से यह जगह चली गई। लोग नवनीत राणा के विरोध में हैं।”

उन्होंने कहा, “हम शुरू से ही कह रहे थे कि वह जीत कर नहीं आएंगी। दरियापुर सीट शिवसेना की असली सीट है। हालाँकि, कुछ लोग यहाँ समस्याएँ पैदा कर रहे हैं। एक बार हम चुप थे। अब हम चुप नहीं रहेंगे।” 

नवनीत राणा ने दरियापुर सीट पर दावा किया है। हम दरियापुर में अमरावती जिले से एक उम्मीदवार चाहते हैं। बाहर के पार्सल नहीं चलेंगे, ऐसा कहकर नवनीत राणा ने परोक्ष रूप से अभिजीत अडसुल की आलोचना की थी।

उन्होंने साफ किया कि दरियापुर से बीजेपी उम्मीदवार चुनाव लड़ेगा। दरियापुर विधानसभा सीट महायुति में भाजपा के लिए छोड़ देनी चाहिए। राणा ने कहा था कि हम इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

इन सब बयानों के बाद अब दरियापुर सीट को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट के बीच टकराव की आशंका है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी अडसुल ने नवनीत राणा की उम्मीदवारी का विरोध किया था। अब एक बार फिर राणा और अडसुल के बीच विवाद छिड़ गया है।