logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Amravati

राहुल जी का बाल भी बांका नहीं होने देंगे, भाजपाई अपना गला फाड़ना बंद करें: यशोमति ठाकुर


अमरावती: कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा है कि कांग्रेस और देश के विपक्षी दलों के नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करना बंद करें। राहुल गांधी के बालों को भी छूने के बारे में न सोचें।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि बीजेपी आरक्षण पर राहुल गांधी के बयान को समझे बिना जनता को गुमराह कर उन्हें बदनाम करने की साजिश रच रही है. ठाकुर ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ बीजेपी द्वारा शुरू किया गया आंदोलन राहुल गांधी को बदनाम करने की कोशिश है. उन्होंने यह भी कहा कि आधी-अधूरी बातें सुनना और जानबूझकर ऐसा व्यवहार करना बीजेपी की आदत है.

ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी का बयान पूरा सुनना चाहिए, जिस दिन देश में पूर्ण समानता होगी उस दिन क्या तस्वीर होगी, कैसे किसी को आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी, ये राहुल जी ने कहा था.”

उन्होंने कहा, “लेकिन बीजेपी इस देश में समानता नहीं लाना चाहती, राहुल गांधी की बदनामी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लोगों को गुमराह करके देश नहीं भटकेगा. तो बंद करो अपनी नौटंकी. राहुल गांधी को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन याद रखना राहुल गांधी का बाल भी बांका नहीं होगा.”