logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

प्रफुल्ल पटेल और नाना पटोले में जुबानी जंग, हुई 'औकात दिखाने' की बात


गोंदिया: राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल के औकात वाले बयान पर कांग्रेस के नेता नाना पटोले ने प्रतिउत्तर दिया है. पटोले ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि पहले उन्हें चुनाव मैदान में उतरने दीजिए फिर लोग ही उन्हें उनकी औकात दिखाएंगे।     

कल गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील में राष्ट्रवादी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। इस सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस नेता प्रफुल्ल पटेल ने गोंदिया भंडारा जिले के नेताओं को लेकर भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा कि हम देखते है किसकी कितनी औकात है। उन्होंने का कि गोंदिया और भंडारा हमारे अपने जिले हैं। 

वहीं, उत्तर देते हुए पटोले ने कहा, “इतने बड़े नेता को इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता। आज जिन नेताओं को इतना घमंड आ गया है, उन्हें चुनावी मैदान में उतरने दीजिए, जनता उन्हें उनकी औकात दिखा देगी।”

पटेल की दूसरे नेताओं की कुंडली रखने वाली बात पर पटोले ने कहा कि जो लोग मोदी और अमित शाह के साथ उठते, बैठते हैं, वो ऐसी ही बातें करेंगे। लोगों की कुंडली निकालकर ब्लैकमेल और डराने की धमकी देने वाले यह बयान लज्जास्पद हैं। पटोले ने कहा कि चुनाव में हम उन्हें उनकी औकात दिखा देंगे।